CURRENT AFFAIRS IN HINDI :14 FEB 2019
जर्मन नोबेल पुरस्कार विजेता मैनफ्रेड आयगेन का निधन -
![]() |
Manfred Eigen |
1967 में रासायन विज्ञानं के नोबेल पुरस्कार विजेता जर्मन वैज्ञानिक मैनफ्रेड आयगेन का 91वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें यह पुरस्कार तेज रासायनिक अभिक्रिया के गति की गणना हेतु दिया गया था। 1971 में ,उन्होंने जर्मनी में "Max plank institute for Biophysical Chemistry" की स्थापना की।
पुरस्कार -
- Nobel prize in chemistry 1967
- Faraday Lectureship Prize
- Wilhelm Exner Medal
- Otto Hahn Prize
- Austrian Decoration for Science and Art
16th लोकसभा सत्र का समापन -
![]() |
लोक सभा |
16th लोकसभा का अंतिम सत्र 13 फरवरी 2019 को संपन्न हुआ। संसदीय मामलो के मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 16th लोकसभा के कार्यो का विवरण देते हुए बताया की अब तक लोकसभा की 205 बिल पारित किये गए और 85% उत्पादकता थी।
नोट -
- लोकसभा की वर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा महाजन है।
- भारतीय संसद के दो सदन हैं -
- उच्च सदन (राज्य सभा)
- निम्न सदन (लोक सभा)
- लोकसभा में कुल 545 सीट है जिसमे 543 elected तथा 2 राष्ट्रपति के द्वारा मनोनीत एंग्लो इंडियन सदस्य की सीटें है।
- डिप्टी स्पीकर - ऍम थाम्बुदुरै
भारत का पहला ऐक्वा मेगा फ़ूड पार्क(Mega Food Park) आंध्रा प्रदेश में स्थापित -
![]() |
फ़ूड पार्क |
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने आंध्रा प्रदेश के भीमावरम मंडल के टुंडरू गांव में गोदावरी ऐक्वा मेगा फ़ूड पार्क की स्थापना की। जिसका प्रचार गोदावरी मेगा ऐक्वा फ़ूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया गया ,इसे 122.60 करोड़ की लागत से 57.81 acre भूमि पर बनाया है। यह मुख्यतः आँध्रप्रदेश राज्य के मछली और समुद्री उत्पादों के प्रसंस्करण के लिए संचालित किया जायेगा।
स्मरणीय तथ्य -
- आंध्रा प्रदेश भारत के दक्षिण में स्थित राज्य है।
- आंध्रा प्रदेश राज्य मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू है।(12 फ़रवरी 2019 को अपडेट )
- आंध्रा प्रदेश राज्य के राज्यपाल-ई एस एल नरसिम्हन
- आंध्रा प्रदेश की भाषा -तेलगु
ई-औषधि पोर्टल आयुष मंत्रालय के द्वारा लांच किया गया-
![]() |
आयुष मंत्रालय |
आयुष मंत्रालय के द्वारा नई दिल्ली में ई-औषधि पोर्टल लांच किया गया,इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद,योगा और नैचुरोथेरपी,यूनानी,सिद्ध तथा होमियोपैथ से सम्बंधित सभी मामलो में सुचना प्रबंधन सुविधा,पारदर्शिता तथा जवाबदेही को कायम रखना है।
स्मरणीय तथ्य -
- आयुष मंत्री -श्रीपाद येसो नाइक
- AYUSH Stands for-आयुर्वेद,योगा&नैचुरोथेरपी, यूनानी,सिद्ध ,होमियोपैथ।
- Founded-9 नवंबर 2014
- हेड-क़्वार्टर -नई दिल्ली
भारतीय सेना ने वार्षिक अभ्यास(Anual Practice)का नाम "एक्सरसाइज टोपची"रखा -
![]() |
भारतीय आर्मी |
भारतीय सेना ने वार्षिक अभ्यास का नाम एक्सरसाइज टोपची रखा.
इस वार्षिक अभ्यास में सेना ने अल्ट्रालाइट तोपों और स्वदेशी हथियार खोजी रडार का उपयोग करके तोपों की मारक क्षमता का प्रदर्शन किया।
तोपों के अलावा मिसाइल,राकेट,निगरानी,रडार,विमान,हाई टेक उपकरणों,विस्फोटकों का प्रदर्शन भी किया गया।
स्मरणीय तथ्य -
स्मरणीय तथ्य -
- थल सेना अध्यक्ष -जनरल विपिन रावत
- थल सेना दिवस -15 जनवरी
- स्थापना -1 अप्रैल 1895
- हेलीकाप्टर -HAL रूद्र
मैसिडोनिया ने अपना नाम बदलकर उत्तरी मैसिडोनिया गणराज्य किया -
![]() |
मैसेडोनिया |
एक दशक पुराने नाटो में प्रवेश के विवाद को समाप्त करने के उद्देश्य से पूर्व में स्थित मैसिडोनिया गणराज्य ने अपना नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर उत्तरी मैसिडोनिया गणराज्य रख दिया। इस उत्सव को उत्तरी मैसिडोनिया गणराज्य ने ध्वज उत्सव समारोह के साथ मनाया। जिसके साथ उसके नाटो में प्रवेश की संभावना है।
स्मरणीय तथ्य -
- उत्तरी मैसिडोनिया की राजधानी -स्कोप्जे
- मुद्रा -मेसेडोनियन दीनार
- भाषा-मेसेडोनियन
राष्ट्रीय खेल 2022 का शुभंकर क्लाउडेड तेंदुवे को चुना गया -
![]() |
राष्ट्रीय गेम 2022 |
मेघालय में आयोजित राष्ट्रीय खेल 2022 का शुभंकर क्लाउडेड तेंदुवे को चुना गया। क्लाउडेड तेंदुवां जंगली बिल्लियों में से एक है जो गारो ,खांसी के पहाड़ियों के जंगल में रहते है।
स्मरणीय तथ्य -
- मेघालय राज्य के गठन के ५० वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय खेल 2022 का आयोजन किया जा रहा है।
- मेघालय की राजधानी -शिलांग
- मुख्यमंत्री -कॉनराड संगमा
- राज्यपाल -तथागत राय
- राष्ट्रीय खेल 2022 ,39 वां राष्ट्रीय खेल होगा।
अन्डोन्टेड :सेविंग द आईडिया ऑफ़ इंडिया पुस्तक का अनावरण -
![]() |
पी चिदंबरम |
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम की पुस्तक "अन्डोन्टेड:सेविंग द आईडिया ऑफ़ इंडिया "का अनावरण किया।
किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में चयनित होने के लिए सामान्य ज्ञान के साथ साथ Current Affairs एक महत्वपुर्ण भूमिका निभाता है.
UPSC,BANKING,SSC और सभी ONE DAY EXAM में स्टैटिक जागरूकता के प्रश्न सामान्यतः कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते है ,इसलिए इस अनुभाग में आज के सुर्खियों में आने वाले सभी शीर्ष घटनाओ पर आधारित Latest current Affairs को update किया गया है।
SHARE SUPPORT Currentaffairinhindi.com
SHARE SUPPORT Currentaffairinhindi.com
0 Comments