CURRENT AFFAIRS IN HINDI : 08 MARCH 2019
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-08 मार्च 2019 -
![]() |
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस |
विश्व के विभिन्न प्रशासनिक ,राजनैतिक तथा सामाजिक क्षेत्रो में महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए संपूर्ण विश्व में 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। कुछ लोग बैंगनी रिबन पहनकर इस दिवस को मनाते हैं.यह दिवस सबसे पहले 1909 मे न्यूयार्क सिटी में आयोजित हुआ था ,1919 में इसे सोवियत संघ के द्वारा राष्ट्रीय अवकाश के रूप में घोषित कर दिया गया.
स्मरणीय तथ्य -
- अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस - 8 मार्च
- अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 2019 का विषय -#Balance for better
सऊदी अरब में भारत के नए राजदूत औसाफ़ सईद नियुक्त किये गए:
![]() |
औसाफ़ सईद |
1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी डॉ औसाफ़ सईद को सऊदी अरब के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया। वर्तमान में सेशेल्स गणराज्य में भारत के उच्चायुक्त के रूप कार्यरत डा औसाफ़ सईद ,दिसम्बर 2015 से सऊदी अरब में राजदूत के रूप में कार्यरत अहमद जावेद का स्थान लेंगे.
स्मरणीय तथ्य -
- सऊदी अरब की राजधानी -रियाद
- सऊदी अरब की मुद्रा -सऊदी रियाल
इसे भी पढ़े -NASA न्यूज़ (पार्कर सोलर प्रोब)
इसे भी पढ़े -GK IN HINDI QUIZ
आवासीय और शहरी मामलो के मंत्री के द्वारा ई-धरती ऍप लांच -
![]() |
हरदीप पूरी |
आवासीय एवं शहरी मामलो के मंत्री श्री हरदीप पूरी ने ई-धरती ऍप लांच किया। भूमि और विकास मंत्रालय(L&DO)में भुगतान प्रणाली को भी पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है। इस एप्लीकेशन के मदद से जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे,अब सभी आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा कार्यान्वित होंगे। इसके अलावा श्री हरदीप पूरी ने ई-धरती जीयो पोर्टल भी लांच किया।
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद के द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया जायेगा-
![]() |
राम नाथ कोविंद |
प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को पुरे विश्व में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिवस सरकार ,गैर सरकारी तथा अन्य संगठनों के द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है. वर्ष 2019 के अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का विषय #बैलेंस फॉर बेटर है। इस दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद के द्वारा महिलाओं के लिए सर्वोच्चय सम्मान "नारी शक्ति पुरस्कार"दिया जायेगा ,इसके लिए 44 व्यक्तियों को चुना गया है।
पद्द्मा लक्ष्मी को UNDP का सदभावना राजदूत नियुक्त किया गया -
![]() |
पद्मा लक्ष्मी |
पद्ममा लक्ष्मी जो अमेरिका की लेखिका,अभिनेत्री तथा टीवी होस्ट है,उनको UNDP(संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम) ने अपने नए सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर UNDP के द्वारा उनके नियुक्ति की घोषणा की गयी।
स्मरणीय तथ्य -
- UNDP का मुख्यालय -न्यूयार्क सिटी (USA)
- स्थापना -1965
मिजोरम के राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दिया -
![]() |
कुम्मनम राजशेखरन |
बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा मिजोरम के वर्तमान राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार असम के राज्यपाल प्रो।जगदीश मुखी को दिया गया है.
स्मरणीय तथ्य-
- मिजोरम की राजधानी -आइजोल
- मिजोरम के मुख्यमंत्री -जोरमथांगा
- मिजोरम भारत के उत्तर-पूर्व का राज्य है।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और कौशल विकास मंत्रालय ने समझौता ज्ञापन में प्रवेश किया -
![]() |
मेनका गाँधी |
महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय समझौता ज्ञापन में प्रवेश किया। इस समझौता में दोनों मंत्रालय के मंत्री उपस्थित थे।
स्मरणीय तथ्य -
- महिला एवं बाल विकास मंत्री - श्रीमती मेनका गाँधी
- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री - श्री धर्मेंद्र प्रधान
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी परीक्षा में सफल होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तथा इस अनुभाग में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सभी तरह के समाचार पत्रों को पढ़ पाना आसान नहीं है.इस वेबसाइट की माध्यम से हम आपके समक्ष सभी प्रमुख समाचार पत्रों तथा अन्य जैसे द हिन्दू ,PIB,AIR,हिंदुस्तान टाइम्स के प्रमुख राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय घटनाओ को अपडेट करते है।
धन्यवाद
0 Comments